जौनपुर: सम्मान समारोह से बढ़ता है प्रतिभाओं का उत्साह राममूर्ति यादव

जौनपुर

जौनपुर जनपद के अंबिका बेकर्स की ओर से रविवार को नगर में सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के अंबिका बेकर्स की ओर से रविवार को नगर में सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।

विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं शिक्षाविद राममूर्ति यादव ने कहा कि समाज में बेहतर कार्य करने वालों का सम्मान उनका उत्साह बढ़ाने के साथ दूसरों को भी प्रेरित करता है। ऐसे आयोजन सकारात्मक वातावरण का निर्माण करते हैं।

अंबिका बेकर्स के चेयरमैन वसीम अहमद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जगदंबा प्रसाद पांडेय ने राममूर्ति यादव को सम्मान पत्र और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। नगर पंचायत अध्यक्ष वसीम अहमद ने कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं का संवर्धन होता है और सामाजिक सरोकार मजबूत होते हैं।

राममूर्ति यादव ने प्रोपराइटर विशाल मोदनवाल को सफल आयोजन की बधाई दी। समारोह में बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.