जौनपुर: सुरेरी थाने में ट्रेनी सिपाही अभिषेक सिंह ने लगाई फांसी, महकमे में हड़कंप; जांच में जुटी पुलिस

जौनपुर

जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना परिसर में तैनात 2025 बैच के प्रशिक्षु सिपाही अभिषेक सिंह ने अपने कमरे में चादर के सहारे फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।.

 

जौनपुर जनपद के सुरेरी थाना परिसर में तैनात 2025 बैच के प्रशिक्षु सिपाही अभिषेक सिंह ने अपने कमरे में चादर के सहारे फंदे से लटककर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। थाने के भीतर सिपाही द्वारा आत्मघाती कदम उठाए जाने की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, मृतक सिपाही अभिषेक सिंह मूल रूप से गोरखपुर जिले के सहजनवा थाना क्षेत्र स्थित ग्राम महुआपार निवासी धर्मेंद्र सिंह के पुत्र थे। वह 2025 बैच के आरक्षी थे और पिछले करीब पांच महीनों से सुरेरी थाने में उनका प्रशिक्षण चल रहा था। बताया जा रहा है कि अभिषेक अविवाहित थे और रविवार शाम करीब 5 बजे उन्हें परिसर में सामान्य रूप से टहलते देखा गया था।

देर शाम जब साथी पुलिसकर्मियों की नजर कमरे में फंदे से लटकते अभिषेक पर पड़ी, तो आनन-फानन में उन्हें नीचे उतारा गया। उस वक्त उनकी आंखें खुली थीं, जिसके बाद सहकर्मी उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर ले गए। वहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना उच्चाधिकारियों और गोरखपुर स्थित मृतक के परिजनों को दे दी गई है। सिपाही ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसके कारणों का अभी पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और परिजनों के बयानों के आधार पर ही मौत की सटीक वजह स्पष्ट हो सकेगी। मामले की विस्तृत विधिक जांच जारी है।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.