जोगिया

सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड जोगिया अंतर्गत ग्राम पंचायत मझवन में कोटेदार की मनमानी और राशन की घटतौली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के विकासखंड जोगिया अंतर्गत ग्राम पंचायत मझवन में कोटेदार की मनमानी और राशन की घटतौली को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। आरोप है कि कार्डधारकों को निर्धारित मात्रा से कम राशन दिया जा रहा है। जब ग्रामीणों ने इसका विरोध किया तो कोटेदार ने सीधे राशन कार्ड कटवाने की धमकी दे डाली।
ग्रामीणों का कहना है कि कोटेदार लंबे समय से खाद्यान्न वितरण में हेराफेरी कर रहा है। कम राशन मिलने की शिकायत करने पर कार्डधारकों से अभद्रता की जाती है।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि पूर्ति विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत और संरक्षण के चलते कोटेदार के खिलाफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। कई बार शिकायत करने के बावजूद जांच के नाम पर महज खानापूर्ति की जाती है।
आक्रोशित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व उच्चाधिकारियों से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए, कोटेदार के घटतौली व धमकी देने के मामले में विधिक कार्रवाई करते हुए दुकान का आवंटन निरस्त किया जाए।
उत्तर प्रदेश शासन में 10 सीनियर IAS अधिकारियों के तबादले pic.twitter.com/ZhVtiRLwkd
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 21, 2026













