बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित डीपीबीएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा सोमवार को “वाणिज्य दिवस” का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर स्थित डीपीबीएस कॉलेज के वाणिज्य विभाग द्वारा सोमवार को “वाणिज्य दिवस” का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. जी. के. सिंह के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का समन्वयन करते हुए वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. भुवनेश कुमार ने कहा कि वाणिज्य दिवस का उद्देश्य विद्यार्थियों में वित्तीय-व्यावसायिक समझ, नेतृत्व क्षमता, नवाचार और नैतिकता का संवर्धन करना है। उन्होंने वाणिज्य शिक्षा को आर्थिक आत्मनिर्भरता व राष्ट्र निर्माण का आधार बताया। कार्यक्रम का संचालन कर रहे सहायक आचार्य डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को कौशल विकास और बदलते व्यावसायिक परिवेश के अनुसार खुद को अपडेट रखने के लिए प्रेरित किया।
इस दौरान सहायक आचार्य डॉ. राजीव गोयल, डॉ. विशाल शर्मा तथा अकादमिक एसोसिएट किश्वर सैफी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि ऐसी शैक्षणिक गतिविधियाँ विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, टीम भावना और प्रभावी अभिव्यक्ति क्षमता का विकास करती हैं।
कार्यक्रम के अंतर्गत बैंकिंग, जीएसटी, डिजिटल वित्त, उद्यमिता और भारतीय अर्थव्यवस्था जैसे समसामयिक विषयों पर ज्ञानवर्धक गतिविधियों एवं संवाद का आयोजन हुआ। इसमें विद्यार्थी बॉबी, भूमिका शर्मा, आकाश, शना, गीतांजलि यादव, कुणाल, पूजा, काजल चौहान व नेहा समेत अनेक छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और विचार साझा किए। अंत में सभी प्रतिभागियों की सराहना करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संकल्प लिया गया।
महराजगंज जनपद के पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ी गांव स्थित कानपुर नर्सरी के पास रोहिन नदी से एक 17 वर्षीय किशोर का शव बरामद होने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान परसामलिक थाना क्षेत्र के सिसहनिया (शीशमहल) गांव निवासी तरुण उर्फ आशीष के रूप में हुई है। pic.twitter.com/MIuvSy589u
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 3, 2026













