बुलंदशहर
बुलंदशहर जहांगीराबाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जहांगीराबाद में नगर पालिका, मंडी परिसर एवं गुरुद्वारे में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जहांगीराबाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज जहांगीराबाद में नगर पालिका, मंडी परिसर एवं गुरुद्वारे में भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर योगाभ्यास किया।
आयोजक रिंकू राणा ने बताया कि “योगः कर्मसु कौशलम्” अर्थात योग से कर्मों में प्रवीणता आती है। योग शिविर का उद्देश्य लोगों को तन, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित करने के लिए प्रेरित करना था।
इस अवसर पर प्रतिभागियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर शुभकामनाएं भी प्रेषित कीं।
रिंकू राणा ने कहा कि योग हमारी प्राचीन भारतीय ज्ञान परंपरा की अनुपम देन है। यह स्वस्थ, संयमित और सकारात्मक जीवन का आधार है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाकर स्वस्थ और प्रसन्नता से परिपूर्ण जीवन की ओर अग्रसर हों।
शिविर के समापन पर सभी योग साधकों को सादर प्रणाम कर अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













