बुलन्दशहर
बुलन्दशहर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, बुलन्दशहर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, बुलन्दशहर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने किया।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, प्रतिसार निरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद रहे। सभी ने मिलकर प्राणायाम, सूर्य नमस्कार व अन्य योगासनों का अभ्यास किया।

कार्यक्रम के दौरान SP ग्रामीण अंतरिक्ष जैन ने कहा, “योग भारत की प्राचीन धरोहर है। यह न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। पुलिस जैसे तनावपूर्ण कार्य में लगे कर्मियों के लिए योग बेहद जरूरी है।” उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की।
योग प्रशिक्षकों ने ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन समेत कई आसनों का अभ्यास कराया और उनके लाभ बताए। कार्यक्रम में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उत्साह के साथ भाग लिया। अंत में ‘स्वस्थ पुलिस, सुरक्षित समाज’ के नारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
जौनपुर: अकीदत और गमगीन माहौल में निकला 4 मुहर्रम का ऐतिहासिक जुलूस, उमड़ा जनसैलाबhttps://t.co/CuElFv9wQg
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 21, 2026













