महराजगंज
महराजगंज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह पुलिस लाइन महराजगंज परिसर में एक भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार की सुबह पुलिस लाइन महराजगंज परिसर में एक भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने किया।
रविवार सुबह लगभग 8:30 बजे शुरू हुए इस योगाभ्यास कार्यक्रम में जनपद के पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अत्यंत उत्साह के साथ भाग लिया। सभी पुलिसकर्मियों ने ट्रेनर के निर्देशन में विभिन्न योगासनों, अनुलोम-विलोम और प्राणायाम का अभ्यास किया तथा शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ एवं तनावमुक्त जीवन जीने का संकल्प लिया।
समारोह को संबोधित करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ ने मानव जीवन, विशेषकर पुलिस बल के लिए योग की महत्ता पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “पुलिस विभाग की व्यस्त, संवेदनशील और चुनौतीपूर्ण कार्यशैली को देखते हुए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखना बेहद जरूरी है और इसके लिए योग अत्यंत आवश्यक माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर निरोग रहता है, बल्कि मानसिक एकाग्रता, आत्मविश्वास और निर्णय लेने की कार्यक्षमता में भी अभूतपूर्व वृद्धि होती है।”
इस वृहद योगाभ्यास कार्यक्रम में प्रतिसार निरीक्षक महराजगंज, प्रभारी यूपी-112, प्रभारी रेडियो शाखा, पुलिस कार्यालय के विभिन्न शाखा प्रभारी, पुलिस लाइन व यूपी-112 की टीमें, रेडियो शाखा, एसपीओ कार्यालय, न्यायालय सुरक्षा टीम तथा वेलफेयर शाखा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सक्रिय रूप से अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारी व जवानों को योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने तथा राष्ट्र सेवा के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य के प्रति भी सदैव सजग रहने का सामूहिक संकल्प दिलाया गया। इस दौरान पूरा पुलिस लाइन परिसर अनुशासन, सेवा और सकारात्मक ऊर्जा के माहौल से सराबोर नजर आया।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













