बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के थाना क्षेत्र अहमदगढ़ के अंतर्गत एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के थाना क्षेत्र अहमदगढ़ के अंतर्गत एक अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार 24 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की कानूनी जांच शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान ग्राम मुरादपुर निवासी नरेंद्र 24 वर्ष पुत्र दलबीर सिंह के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि शनिवार को नरेंद्र अपने गांव से किसी रिश्तेदार को लेने के लिए अहमदगढ़ आ रहा था। वह जैसे ही अहमदगढ़ के समीप लखावटी मध्य गंगा नहर की पटरी पर पहुंचा, तभी घटनास्थल से महज 100 मीटर पहले एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसकी मोटरसाइकिल को सामने से जोरदार टक्कर मार दी।
इस भीषण सड़क हादसे में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तुरंत घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से लहूलुहान नरेंद्र को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शिकारपुर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक विशंभर दयाल गंगवार ने बताया कि पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। दुर्घटना के बाद फरार हुए अज्ञात वाहन और उसके चालक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिलने पर आगे की आवश्यक विधिक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
महराजगंज: दो ग्राम पंचायतों के सीमा विवाद में PWD सड़क पर बह रहा नाले का गंदा पानी, राहगीर परेशान@DmMaharajganj @uppwdofficial @IndiaDeportoPR https://t.co/OxRB3TLqZc
— Voice of News 24 (@VOfnews24) June 20, 2026













