गोरखपुर
जनपद गोरखपुर,एक बार फिर बड़ी घटना का गवाह बन गया है। पानी के टंकी में युवक का शव मिलने पर सनसनी फ़ैल गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

गोरखपुर जनपद के झंगहा थाना क्षेत्र के जंगल रसूलपुर नंबर दो अंतर्गत बलुघट्टा टोला स्थित सरकारी ट्यूबवेल की पानी टंकी में मंगलवार सुबह एक युवक का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है। मृतक की पहचान बलुघट्टा निवासी निकेश उर्फ झब्बर (26) पुत्र स्वर्गीय बाजीलाल निषाद के रूप में हुई है।
वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता को मिली जानकारी के मुताबिक, निकेश मजदूरी करता था और अपने दो भाइयों में छोटा था। उसका बड़ा भाई राकेश भी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता है।
घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के सदस्यों ने हत्या की आशंका जताई है। परिजनों के अनुसार, मृतक का गांव के कुछ लोगों से किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था और उस पर बार-बार सुलह का दबाव बनाया जा रहा था।
ट्यूबवेल के बगल में रहने वाली एक महिला ने बताया कि सुबह करीब सात बजे जब वह पानी भरने के लिए ट्यूबवेल के पास पहुंची, तो उसने टंकी में शव देखा और तुरंत अन्य लोगों को बुलाया।
बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुटी हुई है।
अब देखना यह दिलचस्प होगा कि पुलिस कब-तक मौत के सही और सटीक कारण के अंतिम छोर तक पहुंचेगी और दोषियों के खिलाफ कब शिकंजा कसेगी?
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जहरीले जीव के काटने से छात्रा की मौत, प्रशासन में हड़कंपhttps://t.co/AsK7DefRJX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 14, 2026























