बुलंदशहर
बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में आज 14 अप्रैल 2026 को नगर के प्रतिष्ठित डीपीबीएस महाविद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम तथा विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर में आज 14 अप्रैल 2026 को नगर के प्रतिष्ठित डीपीबीएस महाविद्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के उपलक्ष्य में एक भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम तथा विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर जी.के. सिंह के कुशल निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों को बाबा साहब के विराट व्यक्तित्व और उनके क्रांतिकारी विचारों से रूबरू कराया।
संगोष्ठी की अध्यक्षता डॉ. यजवेंद्र कुमार ने की। मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित डॉ. सत्य प्रकाश गौतम एवं डॉ. लक्ष्मण सिंह ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने विस्तार से बताया कि कैसे डॉ. अंबेडकर ने सामाजिक न्याय, समानता और शिक्षा के माध्यम से आधुनिक भारत की नींव रखी। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि संवैधानिक मूल्यों और बाबा साहब के आदर्शों को केवल किताबों तक सीमित न रखकर अपने जीवन में आत्मसात करें।
इस बौद्धिक आयोजन में महाविद्यालय परिवार की सक्रिय सहभागिता रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रोफेसर सीमांत कुमार दुबे एवं डॉ. अनिल कुमार,प्रधान कार्यालय सहायक लक्ष्मण सिंह एवं मयंक कुमार,महाविद्यालय के समस्त शिक्षण एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी
कार्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी को डॉ. अंबेडकर के सामाजिक समरसता और समानता के संदेश से जोड़ना था। संगोष्ठी के दौरान विद्यार्थियों ने भी बाबा साहब के विचारों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, वक्ताओं और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।
महाविद्यालय के इस प्रयास की शिक्षा जगत और स्थानीय स्तर पर सराहना की जा रही है, क्योंकि ऐसे आयोजन छात्रों को देश के निर्माण में महापुरुषों के योगदान को समझने का अवसर प्रदान करते हैं।
महराजगंज: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में जहरीले जीव के काटने से छात्रा की मौत, प्रशासन में हड़कंपhttps://t.co/AsK7DefRJX
— Voice of News 24 (@VOfnews24) April 14, 2026























