महराजगंज : तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र में सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के घुघली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरैना चौराहा पर आज बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई है।

वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 संवाददाता के मुताबिक, मृतक युवक की पहचान रामबचन (32) पुत्र बुद्धू के रूप में हुई है। जो मथौली का निवासी बताया जा रहा है।
उक्त घटनाक्रम की सूचना मिलते ही मौके पर घुघली पुलिस पहुंची और अग्रिम विधिक कार्रवाई में जुट गई।

हादसा इतना भयावाह है कि युवक के सर उसके धड़ से अलग हो गया है और उसके सर का लुगदी बन कर सड़क पर बिखर गया है।
पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर PM के लिए भेज दी है और ट्रेलर को कब्जे में ले कर उचित विधिक कार्यवाही में जुट गई।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.