सिद्धार्थनगर: सामान्य पृष्ठभूमि से निकले मेधावियों ने प्रदेश में बजाया डंका, मणेन्द्र मिश्रा ने सफल अभ्यर्थियों के परिजनों को किया सम्मानित

शोहरतगढ़/सिद्धार्थनगर

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2024 की परीक्षा में जनपद सिद्धार्थनगर की प्रतिभाओं ने अपनी सफलता का लोहा मनवाया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) 2024 की परीक्षा में जनपद सिद्धार्थनगर की प्रतिभाओं ने अपनी सफलता का लोहा मनवाया है। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने मंगलवार को सफल युवाओं के पैतृक आवास पहुंचकर उनके माता-पिता और परिजनों को सम्मानित किया।

माता-पिता का सम्मान और हर्ष का माहौल

प्रशासनिक सेवा में चयनित नौजवानों के माता-पिता को अंग वस्त्र भेंट कर और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान मिठाई खिलाकर खुशियां साझा की गईं। सम्मान समारोह के क्रम में परिवारों से भेंट की गई

शिवम ओझा (असिस्टेंट कमिश्नर, GST): शोहरतगढ़ तहसील के ग्राम शाहा निवासी शिवम के पिता श्री ब्रह्मदेव ओझा को सम्मानित किया गया।

सत्यम मिश्रा (नायब तहसीलदार): पलिया निधि निवासी सत्यम की माता श्रीमती विजय लक्ष्मी का अभिनंदन किया गया।

अनुराग श्रीवास्तव (वाणिज्य कर अधिकारी): जिला मुख्यालय के जगदीशपुर खुर्द निवासी अनुराग के पिता श्री वीरेन्द्र लाल श्रीवास्तव एवं माता श्रीमती प्रेमलता श्रीवास्तव को बधाई दी गई।

इस अवसर पर मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि सिद्धार्थनगर जैसे आकांक्षी जनपद से एक साथ 9 युवाओं का प्रदेश की सर्वोच्च प्रतियोगी परीक्षा में सफल होना ऐतिहासिक है। उन्होंने कहा बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर युवाओं का प्रशासनिक सेवाओं में जाना नई पीढ़ी के लिए प्रेरणादायक है। इससे न केवल प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि अभिभावकों में भी बच्चों की उच्च शिक्षा के प्रति उत्साह का संचार होगा।”

मिश्रा ने जोर देकर कहा कि इन युवाओं की मेहनत से पूरे प्रदेश में सिद्धार्थनगर का मान बढ़ा है। जिले के सीमित संसाधनों के बावजूद युवाओं ने साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी सुख-सुविधा की मोहताज नहीं होती। आने वाले वर्षों में जनपद से सफल होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या और बढ़ने की उम्मीद जताई गई है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.