डिबाई: राजघाट में सरकारी गल्ले की दुकान का भव्य शुभारंभ, विधायक चंद्रपाल सिंह ने काटा फीता

डिबाई/राजघाट

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजघाट में आज मंगलवार को ग्रामीणों को खाद्य सुरक्षा और राशन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नई सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का विधिवत शुभारंभ किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजघाट में आज मंगलवार को ग्रामीणों को खाद्य सुरक्षा और राशन की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए नई सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस केंद्र का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह ने फीता काटकर किया।

कार्यक्रम के दौरान मोहित शर्मा द्वारा मुख्य अतिथि विधायक चंद्रपाल सिंह सहित अन्य सभी विशिष्ट अतिथियों का पुष्प माला पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर विधायक ने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पात्र लाभार्थियों तक राशन पहुंचाना प्राथमिकता है।

उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और समाज सेवी उपस्थित रहे ओमवीर सिंह (ग्राम प्रधान, राजघाट)किताब सिंह यादव (चेयरमैन प्रतिनिधि, नरोरा),नरेश कुमार लोधी (ग्राम प्रधान, उदयगढ़ी),नील भारद्वाज (भाजपा कार्यकर्ता)

इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने नई दुकान खुलने पर खुशी जाहिर की। अब स्थानीय ग्रामीणों को राशन लेने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और गांव में ही पारदर्शिता के साथ खाद्य सामग्री उपलब्ध होगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.