औरैया: हेलो किड्स स्कूल के कार्यक्रम में शामिल हुईं भाजपा नेत्री रिया शाक्य, बच्चों को बताया देश का भविष्य

बिधूना

औरैया जनपद के बिधूना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ नेत्री रिया शाक्य आज मंगलवार को हेलो किड्स स्कूल द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

औरैया जनपद के बिधूना विधानसभा क्षेत्र से भाजपा की पूर्व प्रत्याशी और वरिष्ठ नेत्री रिया शाक्य आज मंगलवार को हेलो किड्स स्कूल द्वारा आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं। इस दौरान उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रिया शाक्य ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में नन्हे बच्चों के बीच उपस्थित होना उनके लिए अत्यंत गौरव का विषय है। उन्होंने स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चों को सही दिशा और संस्कार देना ही समाज की असली सेवा है।

भाजपा नेत्री ने उपस्थित बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें देश की अनमोल धरोहर बताया। उन्होंने कहा आप सभी बच्चे हमारे देश का आने वाला भविष्य हो। मेरी आप सभी से यही अपेक्षा है कि आप खूब मेहनत से पढ़ाई करें और अपने माता-पिता के साथ-साथ इस विद्यालय का नाम भी रोशन करें।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दीं, जिन्हें देखकर मुख्य अतिथि और अभिभावक भावविभोर हो गए। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य, शिक्षकगण और बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे, जिन्होंने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया।

 

Voice Of News 24