निचलौल (महराजगंज)
महराजगंज जनपद के निचलौल क्षेत्र में अज्ञात युवती का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस, जांच-पड़ताल में जुटी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महाराजगंज के निचलौल कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा कलनहीं खुर्द के टोला चरभरिया में नहर के पास एक अज्ञात युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। बताया जा रहा है कि कुछ राहगीरों द्वारा,जब उक्त युवती का शव देखा गया तो तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती के शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
शिनाख्त में जुटी पुलिस
शव को देखते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस भी शव के शिनाख्त में जुट गई है।
इस संबंध में निचलौल थानाध्यक्ष ने बताया कि शव के शिनाख्त की पूरी कोशिश की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मृत्यु के कारणों की पुष्टि हो हो सकेगी।
https://x.com/i/status/2038847946624774372






















