सिद्धार्थनगर: बेटियों की पढ़ाई को लगे पंख, जिले के 7 कस्तूरबा गांधी विद्यालय इंटरमीडिएट तक हुए अपग्रेड

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद में बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सिद्धार्थनगर जनपद में बालिका शिक्षा को सशक्त बनाने और ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा से जोड़ने की दिशा में योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। जिले के सात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को अब इंटरमीडिएट (कक्षा 12वीं) तक अपग्रेड कर दिया गया है। इस ऐतिहासिक पहल से जनपद की 2500 से अधिक छात्राओं को सीधा लाभ मिलेगा।

इस फैसले के बाद अब इन विद्यालयों में पढ़ने वाली बेटियों को कक्षा 8वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए दूसरे संस्थानों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। वे अब सुरक्षित माहौल में कक्षा 9 से 12 तक की शिक्षा इसी परिसर में पूरी कर सकेंगी। यह उन छात्राओं के लिए वरदान साबित होगा जो आर्थिक तंगी, दूरी या सुरक्षा कारणों से अपनी पढ़ाई बीच में ही छोड़ देती थीं।

शिक्षा विभाग के अनुसार, जिले के निम्नलिखित ब्लॉकों में स्थित कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित होंगी। बढ़नी, इटवा, भनवापुर, डुमरियागंज, शोहरतगढ़, खेसरहा और बर्डपुर।

प्रत्येक अपग्रेडेड विद्यालय में लगभग 400 छात्राओं के बैठने की व्यवस्था की गई है। पठन-पठन के साथ-साथ यहाँ छात्राओं के लिए आधुनिक प्रयोगशालाएं और बेहतर क्लासरूम तैयार किए गए हैं, ताकि उन्हें विज्ञान और अन्य विषयों की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके। भवनों का निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और जल्द ही इन्हें विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि जिन विद्यालयों के पास पर्याप्त भूमि थी, वहां उसी परिसर में विस्तार किया गया है। जहाँ भूमि कम थी, वहां पास की जमीन पर नए भवन तैयार किए गए हैं। इसी शैक्षणिक सत्र से प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी है।

सरकार के इस कदम से न केवल ड्रॉपआउट दर में कमी आएगी, बल्कि सिद्धार्थनगर की बेटियाँ आत्मनिर्भर और शिक्षित बनकर जनपद का नाम रोशन करेंगी।


Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.