IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी का तूफान धोनी के बिना बिखरी चेन्नई को राजस्थान ने 8 विकेट से रौंदा

स्पोर्ट्स डेस्क

गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल इतिहास का एक नया अध्याय लिखा गया। 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी हैरतअंगेज बल्लेबाजी से पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के परखच्चे उड़ा दिए।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल इतिहास का एक नया अध्याय लिखा गया। 15 वर्षीय युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी हैरतअंगेज बल्लेबाजी से पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के परखच्चे उड़ा दिए। राजस्थान रॉयल्स ने वैभव के रिकॉर्ड तोड़ अर्धशतक की बदौलत 128 रनों के लक्ष्य को महज 12.1 ओवर में हासिल कर सीजन का शानदार आगाज किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की टीम के लिए वैभव सूर्यवंशी ‘काल’ बनकर आए। उन्होंने अपनी पारी की पहली ही गेंद से आक्रामक रुख अपनाया:

संयुक्त तीसरा सबसे तेज पचासा: वैभव ने मात्र 15 गेंदों में अर्धशतक जड़कर आईपीएल इतिहास का संयुक्त रूप से तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने का कीर्तिमान बनाया। अपनी पारी में 5 छक्के और 4 चौके जड़ने वाले वैभव ने मैट हेनरी और स्पिनर नूर अहमद की गेंदों पर मैदान के चारों ओर शॉट्स लगाए। कार्तिक शर्मा द्वारा छोड़े गए कैच का भरपूर फायदा उठाते हुए वैभव ने मैच को पूरी तरह एकतरफा बना दिया।

धोनी के बिना लाचार दिखी येलो आर्मी

साल 2019 के बाद यह पहला मौका था जब चेन्नई की टीम महेंद्र सिंह धोनी के बिना मैदान पर उतरी, और उनकी कमी साफ खली।

ताश के पत्तों की तरह ढहा शीर्ष क्रम: टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई ने पावरप्ले में ही अपने दिग्गज विकेट गंवा दिए। जोफ्रा आर्चर और नांद्रे बर्गर की सीम होती गेंदों के सामने ऋतुराज गायकवाड़ और आयुष म्हात्रे बेबस नजर आए।

चेन्नई के लिए अपना पहला मैच खेल रहे संजू सैमसन (06) साल 2020 के बाद पहली बार सीजन के ओपनिंग मैच में फ्लॉप रहे। नांद्रे बर्गर की गेंद पर उनका ऑफ स्टंप उखड़ते ही चेन्नई की उम्मीदें धुंधली पड़ गईं।

इस मैच की एक और बड़ी चर्चा खिलाड़ियों की अदला-बदली थी। राजस्थान की जर्सी में उतरे रवींद्र जडेजा ने अपनी पुरानी टीम चेन्नई की कमर तोड़ दी। जडेजा ने अपने पहले ही ओवर में सरफराज खान और शिवम दुबे के महत्वपूर्ण विकेट लेकर सीएसके को गहरे संकट में डाल दिया।

चेन्नई की पूरी टीम 19.4 ओवर में 127 रनों पर सिमट गई, जिसे राजस्थान ने वैभव सूर्यवंशी (52) और यशस्वी जायसवाल (38*) की पारियों के दम पर आसानी से हासिल कर लिया। अंत में कप्तान रियान पराग (14*) ने विनिंग शॉट लगाकर औपचारिकता पूरी की।

 


Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.