सिंगाही: मदरसा इस्लामिया में परीक्षा फल पाकर खिले बच्चों के चेहरे, शत-प्रतिशत रहा परिणाम

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही कस्बे स्थित मदरसा इस्लामिया स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


लखीमपुर खीरी जनपद के सिंगाही कस्बे स्थित मदरसा इस्लामिया स्कूल में आज वार्षिक परीक्षा फल वितरण कार्यक्रम का हर्षोल्लास के साथ आयोजन किया गया। इस वर्ष मदरसे का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत रहा, जिससे छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में भारी उत्साह देखा गया। जैसे ही बच्चों के हाथों में उनके प्रगति पत्र आए, उनके चेहरे खुशी से झूम उठे।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन मोहम्मद क़य्यूम और जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद शुएब उपस्थित रहे। उन्होंने मेधावी बच्चों को पुरस्कृत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और शिक्षा के महत्व पर जोर दिया। इस अवसर पर डॉ. एन.यू. खान, तजम्मुल खां, जैनुल खान, मोहयउद्दीन अंसारी, सलाउद्दीन गौरी और अफ़जल हुसैन सहित मदरसे का समस्त स्टाफ एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.