नगला भीमपुर: प्राथमिक विद्यालय में गूंजा ‘स्कूल चलो’ का नारा, मेधावी छात्र हुए पुरस्कृत

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर स्थित ग्राम पंचायत भीमपुर के प्राथमिक विद्यालय नगला भीमपुर में आज वार्षिक परीक्षा फल एवं नि:शुल्क पुस्तक वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विकास खंड दानपुर स्थित ग्राम पंचायत भीमपुर के प्राथमिक विद्यालय नगला भीमपुर में आज वार्षिक परीक्षा फल एवं नि:शुल्क पुस्तक वितरण का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसएमसी SMC अध्यक्ष की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों और ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

प्रतिभाशाली छात्रों का हुआ सम्मान

विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने वर्ष भर की अपनी मेहनत का फल प्राप्त किया। विभिन्न कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया

कक्षा 1: प्रथम- अर्जुन, द्वितीय- अंशु, तृतीय- काव्या।

कक्षा 2: प्रथम- राधिका, द्वितीय- अमन, तृतीय- शिवा।

कक्षा 3: प्रथम- हिमानी, द्वितीय- कामिनी राजपूत, तृतीय- महक।

कक्षा 4: प्रथम- हरवन, द्वितीय- योगेश, तृतीय- मानवी।

कक्षा 5: प्रथम- शेखर, द्वितीय- वंशु, तृतीय- प्रियांशु।

गुरुजनों ने दिया सफलता का मंत्र

प्रधानाध्यापिका  मुनेश कुमारी ने सभी विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन करने और जीवन में उच्च लक्ष्यों को प्राप्त करने की प्रेरणा दी। वहीं सहायक अध्यापक भारत शर्मा ने छात्रों को अनुशासन और कड़ी मेहनत का संदेश देते हुए कहा कि निरंतर प्रयास ही सफलता की कुंजी है।

‘स्कूल चलो अभियान’ के तहत नामांकन की अपील
कार्यक्रम के दौरान ‘स्कूल चलो अभियान’ पर विशेष जोर दिया गया। विद्यालय स्टाफ ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए आह्वान किया कि वे कक्षा 1 में बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन सुनिश्चित करें, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित न रहे।

उत्साह के साथ समापन

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित अभिभावकों एवं विद्यार्थियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। परीक्षा फल और नई पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। इस अवसर पर समस्त विद्यालय स्टाफ और ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.