महराजगंज: पिपलेश्वर महादेव मंदिर में शिव चर्चा के बाद उमड़ा जनसैलाब, भंडारे में भक्तों ने ग्रहण किया प्रसाद

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंद नगर स्थित वार्ड नंबर 18 में आज आध्यात्मिक उत्साह का नजारा देखने को मिला। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंद नगर स्थित वार्ड नंबर 18 में आज आध्यात्मिक उत्साह का नजारा देखने को मिला। यहाँ के प्रसिद्ध पिपलेश्वर महादेव मंदिर में भव्य ‘शिव चर्चा’ का आयोजन किया गया, जिसमें भक्ति और श्रद्धा की त्रिवेणी बही। कार्यक्रम के समापन के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहाँ सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

शिव चर्चा में डूबे श्रद्धालु

शिव चर्चा के दौरान वक्ताओं ने भगवान शिव की महिमा और उनके जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला, जिसे सुनकर उपस्थित भक्त भावविभोर हो गए। इस धार्मिक अनुष्ठान में महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरा मंदिर परिसर ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गुंजायमान रहा।

प्रमुख हस्तियों की रही उपस्थिति

इस पावन अवसर पर पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष विनोद गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने पिपलेश्वर महादेव का आशीर्वाद लिया और भक्तों के साथ प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम में नगर के तमाम गणमान्य व्यक्तियों और समाजसेवियों की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। स्थानीय नागरिकों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता और शांति का प्रतीक बताया।

 

Voice Of News 24