सिद्धार्थनगर: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, खेसरहा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खेसरहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खेसरहा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को घटना के महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है।

खेत में मजदूरी करने गई थी पीड़िता

घटना बीती 29 मार्च 2026 की है, जब सोरवामाफी गांव की एक नाबालिग लड़की ग्राम बरनवार में मजदूरी करने गई थी। आरोप है कि उसी के गांव का निवासी रोहन (पुत्र जीवन निषाद) वहां पहुंचा और जबरन उसे गेहूं के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने तत्काल मु0अ0सं0 40/2026 के तहत धारा 64(2) BNS और 3/4 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत किया था।

पुलिस की घेराबंदी और गिरफ्तारी

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिषेक महाजन के आदेश और अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद के कुशल निर्देशन में थानाध्यक्ष अनूप कुमार मिश्र ने टीम के साथ जाल बिछाया। आज दिनांक 30 मार्च 2026 को मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त रोहन को बांसी-बेलौहा मार्ग पर सोरवामाफी मोड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया गया।

विधिक कार्रवाई और टीम की भूमिका

पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। इस त्वरित कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में निम्नलिखित शामिल रहे:

अनूप कुमार मिश्र (थानाध्यक्ष, खेसरहा)

रवि प्रताप सिंह सेंगर (उप-निरीक्षक)

जितेन्द्र साहनी (कांस्टेबल)

सिद्धार्थनगर पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है, जिससे अपराधियों में कड़ा संदेश गया है।

 

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.