लखीमपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी लुटेरा गिरफ्तार

लखीमपुर

लखीमपुर खीरी जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना फरधान पुलिस और स्वाट SWAT टीम की संयुक्त घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपये के इनामी लुटेरे मासूम अली को गिरफ्तार कर लिया गया है।

मुठभेड़ और बरामदगी
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर फरधान थाना क्षेत्र में की गई इस कार्रवाई में आरोपी मासूम अली (पुत्र छोटन्न, निवासी सिंगहा खुर्द) को दबोचा गया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ के बाद पकड़े गए इस शातिर अपराधी के कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ है:

01 अदद: 315 बोर का अवैध तमंचा।

कारतूस: एक जिंदा और एक खोखा कारतूस।

नकदी: लूट के 1726 रुपये।

अपराधिक इतिहास और टीम की सक्रियता

गिरफ्तार आरोपी मासूम अली का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और जिले के विभिन्न थानों में उसके विरुद्ध कई गंभीर मामले दर्ज हैं। यह पूरी कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी सदर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक राजू राव के नेतृत्व में संपन्न हुई।

सराहनीय भूमिका निभाने वाली टीम

इस सफल ऑपरेशन में उपनिरीक्षक अरुण कुमार गिरि, उपनिरीक्षक महेश नारायण तिवारी, स्वाट टीम प्रभारी जय प्रकाश यादव और उनकी टीम के अन्य पुलिसकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

पुलिस अधिकारियों का स्पष्ट संदेश है कि जिले में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपराधियों के खिलाफ इस प्रकार का अभियान निरंतर जारी रहेगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.