IPL 2026: गुवाहाटी में सुपर किंग्स और रॉयल्स की भिड़ंत आज , क्या धोनी के बिना जीत पाएगी चेन्नई?

स्पोर्ट्स डेस्क

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला आज सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए साख की लड़ाई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का तीसरा मुकाबला आज सोमवार को गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए साख की लड़ाई है। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस का सिक्का 7:00 बजे उछलेगा।

मैच से पहले चेन्नई के खेमे से एक निराशाजनक खबर सामने आई है। पूर्व कप्तान एमएस धोनी का इस मैच में खेलना लगभग नामुमकिन है। मांसपेशियों में खिंचाव के कारण धोनी शुरुआती दो हफ्तों के लिए मैदान से बाहर रह सकते हैं। वर्तमान में वे रिहैब से गुजर रहे हैं, जिससे सीएसके के मध्यक्रम और रणनीति पर गहरा असर पड़ सकता है।

दोनों टीमों के बीच आईपीएल इतिहास में अब तक 32 मुकाबले हुए हैं, जिनमें रिकॉर्ड पूरी तरह बराबरी का है। चेन्नई ने 16 और राजस्थान ने भी 16 मैचों में जीत दर्ज की है। हालांकि, गुवाहाटी के इस मैदान पर पिछले सीजन में राजस्थान ने चेन्नई को 6 रनों से मात दी थी, जिससे रॉयल्स का आत्मविश्वास बढ़ा हुआ होगा।

पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के लिए पिछला सीजन किसी बुरे सपने जैसा था, जहाँ टीम अंक तालिका में 10वें स्थान पर रही थी। वहीं राजस्थान रॉयल्स भी पिछले साल कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी और 9वें पायदान पर रही थी। इस बार दोनों ही टीमें नए सीजन की शुरुआत जीत के साथ करना चाहेंगी।

संभावित प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: रियान पराग (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, दसुन शनाका, रवि बिश्नोई, जोफ्रा आर्चर, संदीप शर्मा, तुषार देशपांडे।

चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, प्रशांत वीर, सरफराज खान/कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, अकील हुसैन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कम्बोज, खलील अहमद।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.