शहीदों को नमन और कुष्ठ मुक्त बुलंदशहर का संकल्प: जिलाधिकारी ने दिलाई शपथ

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के कलेक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति की अध्यक्षता में एक गरिमामय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राष्ट्र के शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को नमन करने के पश्चात, जनपद में ‘स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान-2026’ का औपचारिक शुभारंभ हुआ।

30 जनवरी से 13 फरवरी तक चलेगा अभियान

राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत यह विशेष अभियान 13 फरवरी तक संचालित किया जाएगा। जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों को जनपद को कुष्ठ मुक्त बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने अपने संदेश में स्पष्ट किया कि कुष्ठ रोग पूरी तरह साध्य है और इसकी समय पर पहचान ही बचाव का सबसे प्रभावी तरीका है।

भेदभाव मिटाने का आह्वान

जिलाधिकारी श्रीमती श्रुति ने “भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करें” के नारे के साथ समाज से अपील की कि कुष्ठ प्रभावित व्यक्तियों को मुख्यधारा में शामिल करें। उन्होंने सख्त निर्देश दिए कि रोगियों के साथ किसी भी प्रकार का सामाजिक भेदभाव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वि/रा) अभिषेक कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) भरत राम यादव सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

 

Voice Of News 24