सोनभद्र: वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर धू-धू कर जली पिकअप, शॉर्ट सर्किट बना कारण

सोनभद्र

सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मुर्गों से लदी एक चलती पिकअप में अचानक भीषण आग लग गई। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

 

सोनभद्र जनपद के चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब मुर्गों से लदी एक चलती पिकअप में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी गाड़ी आग के गोले में तब्दील हो गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। जैसे ही वाहन से धुआं और लपटें उठीं, चालक और खलासी जान बचाने के लिए चलती गाड़ी सड़क पर ही छोड़कर मौके से फरार हो गए। इस हादसे में पिकअप में लदे भारी संख्या में मुर्गों के जलने की आशंका है। हाईवे पर आग की लपटें देख यातायात कुछ देर के लिए बाधित रहा। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला।

 

Voice Of News 24: गुड माॅर्निंग डे स्पेशल – आज 30जनवरी का दिन क्यों है खासhttps://t.co/NaLRCiRRrS

— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 30, 2026

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.