बुलन्दशहर
बुलन्दशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पला कसेर में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन खेलों का रोमांच चरम पर रहा। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

बुलन्दशहर जनपद के डिबाई विधानसभा क्षेत्र के पीएम श्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, पला कसेर में आयोजित वार्षिक खेल महोत्सव के दूसरे दिन खेलों का रोमांच चरम पर रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी (SDM) डिबाई मनीष कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फीता काटकर किया।
मैदान पर बेटियों का दबदबा
प्रतियोगिता के दूसरे दिन वॉलीबॉल, खो-खो, क्रिकेट और कबड्डी जैसे खेलों में छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया।
खो-खो: सीनियर वर्ग में कप्तान यज्ञवती और जूनियर में सौम्या की टीम ने जीत दर्ज की।
क्रिकेट: सीनियर में निशु तोमर और जूनियर में लवी की टीम विजयी रही। ईशा, रानी और दीप्ति ने शानदार खेल दिखाया।
कबड्डी: प्रियंका, काजल, सौम्या और माधुरी की टीम का दबदबा रहा।
टेबल टेनिस व अन्य: साजिया (टेबल टेनिस), अलीमा और हिबा (शतरंज) ने अपने-अपने वर्गों में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन
खेलों का सफल संचालन क्रीड़ा प्रभारी सिंह वीर प्रताप सिंह, दिनेश चंद, माया यादव और लक्ष्मीकांत के नेतृत्व में हुआ। इस दौरान अवधेश कुमार, प्रमोद कुमार और पीयूष सहित अन्य शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। प्रधानाचार्य ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कल होगा भव्य समापन: महोत्सव का समापन शुक्रवार, 30 जनवरी को होगा, जिसमें जिलाधिकारी (DM) और मुख्य विकास अधिकारी (CDO) बुलन्दशहर मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे और विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत करेंगे।
सरकार सवर्ण विरोधी का तमगा न ले, यूजीसी कानून पर करें पुनर्विचार: रौशन सिंहhttps://t.co/gWB3uTS1Ij
— Voice of News 24 (@VOfnews24) January 29, 2026





















