परतावल सड़क हादसा: मृतकों की संख्या हुई दो, घायल सुहेल ने भी इलाज के दौरान तोड़ा दम

महराजगंज

महराजगंज जनपद के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग (NH-730) पर शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या अब बढ़कर दो हो गई है। पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के गोरखपुर-महराजगंज मार्ग (NH-730) पर शुक्रवार सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या अब बढ़कर दो हो गई है। आमने-सामने हुई दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल युवक सुहेल (30) ने रविवार तड़के गोरखपुर के एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया।

हादसे के दिन ही नगर पंचायत परतावल के छातिराम निवासी विजय प्रताप सिंह (60) की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्राम सभा अमवा निवासी सुहेल की हालत नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया था, लेकिन वह जिंदगी की जंग हार गया। मृतक सुहेल की शादी महज एक साल पहले हुई थी, जिसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है।

जांच में यह दुखद तथ्य सामने आया है कि हादसे के समय दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। सिर में लगी गंभीर चोट ही दोनों की मौत का मुख्य कारण बनी। यह घटना क्षेत्र के लिए एक चेतावनी है कि सड़क पर सुरक्षा नियमों की अनदेखी कितनी भारी पड़ सकती है।

 

 

Voice Of News 24