गोरखपुर: कॉलेज कैंपस में घुसकर 11वीं के छात्र की दिनदहाड़े हत्या, तमंचा लहराते फरार हुए हमलावर

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जनपद से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ पिपराइच थाना क्षेत्र स्थित कोऑपरेटिव इंटर कॉलेज में बदमाशों ने दुस्साहस दिखाते हुए स्कूल परिसर के भीतर ही 11वीं के एक छात्र की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर हथियार लहराते हुए मौके से फरार हो गए। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का गुस्सा सातवें आसमान पर है।

दोस्तों के बीच खड़े छात्र को गले में मारी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 1:30 से 2:00 बजे के बीच तीन हमलावर अचानक कॉलेज कैंपस में दाखिल हुए। उस समय 11वीं का छात्र सुधीर भारती अपने दोस्तों के साथ खड़ा था। हमलावरों ने सीधे सुधीर को निशाना बनाया और उसके गले पर गोली दाग दी। गोली लगते ही सुधीर लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा।

कैंपस के भीतर गोलीबारी की आवाज सुनकर छात्रों और शिक्षकों में भगदड़ मच गई। जब तक कुछ छात्र हिम्मत जुटाकर हमलावरों की ओर बढ़े, तब तक तीनों आरोपी हाथ में तमंचा लहराते हुए बड़ी आसानी से फरार हो गए।

पुरानी रंजिश में वारदात की आशंका

मृतक सुधीर भारती पिपराइच के गढ़वा गांव का रहने वाला था। बताया जा रहा है कि महज तीन दिन पहले ही सुधीर का गांव के ही कुछ युवकों से विवाद हुआ था। माना जा रहा है कि उसी रंजिश का बदला लेने के लिए इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है।

परिजनों का भारी हंगामा, आरोपियों के घर ले गए शव

सुधीर की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस की कार्रवाई से असंतुष्ट और आक्रोशित परिजन सुधीर का शव लेकर सीधे उन संदिग्धों के घर पहुँच गए, जिन पर उन्हें हत्या का शक है। गांव और कॉलेज के आसपास तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

पुलिस का बयान: अपराधियों की पहचान हुई

इस मामले में पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के आधार पर अपराधियों की पहचान कर ली गई है। पुलिस अधिकारियों ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें दबिश दे रही हैं और जल्द ही उन्हें सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.