सिद्धार्थनगर: मोहाना पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 4 घंटे में ₹4300 की साइबर ठगी का पैसा वापस!

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में महज चार घंटे के भीतर ही पीड़ित को उसके पूरे पैसे वापस दिलाकर आमजन का विश्वास कायम रखा है।पूरी जानकारी के पढ़िए वाॅयस ऑफ़ न्यूज 24 की खास रिपोर्ट।


सिद्धार्थनगर जनपद के थाना मोहाना पुलिस ने साइबर ठगी के एक मामले में महज चार घंटे के भीतर ही पीड़ित को उसके पूरे पैसे वापस दिलाकर आमजन का विश्वास कायम रखा है।

थाना मोहाना को सद्दाम (निवासी टोला आमगाव) द्वारा 10 दिसंबर 2025 को शिकायत मिली थी कि 3 दिसंबर को दुकान पर पेमेंट करते समय उनके ₹4300 साइबर फ्रॉड के शिकार हो गए थे।

तत्काल कार्रवाई

शिकायत मिलते ही, थाना मोहाना की साइबर सेल ने तत्परता दिखाते हुए दोपहर 12:52 बजे NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज की। थानाध्यक्ष श्री जितेंद्र सिंह ने साइबर टीम और आरक्षी रोहित यादव के साथ मिलकर तुरंत कार्रवाई शुरू की। थानाध्यक्ष ने स्वयं फोन पर आरोपी से संपर्क किया। पुख्ता साक्ष्य और लोकेशन बताए जाने पर आरोपी ने स्वेच्छा से पूरी राशि वापस कर दी।

पुलिस अब आरोपी का सिम और आईएमईआई नंबर ब्लॉक कराने के साथ ही उसके अकाउंट को ‘म्यूल एकाउण्ट’ के रूप में चिन्हित कर रही है। आवेदक सद्दाम ने पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की है।

थानाध्यक्ष ने इस सफलता का श्रेय पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक महाजन और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा समय-समय पर दी जा रही साइबर अपराध से बचाव और त्वरित राशि रिकवरी की विशेष ट्रेनिंग को दिया है।

पुलिस की अपील: छोटी-बड़ी हर ठगी की शिकायत तुरंत हेल्पलाइन 1930 या Cybercrime.gov.in पर करें। “साइबर अपराध में जितनी जल्दी शिकायत – उतनी जल्दी पैसा वापस होगा!”

 

Voice Of News 24 

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.