महराजगंज: ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, दो बाइकों की आमने सामने भिड़ंत में तीन घायल

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा राजाबारी में ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर स्थित पड़ियातल मंदिर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा राजाबारी में ठूठीबारी-नौतनवा मार्ग पर स्थित पड़ियातल मंदिर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए।

अनियंत्रित होकर टकराईं बाइकें

जानकारी के अनुसार बताते चले की यह हादसा तब हुआ जब एक मोटरसाइकिल बरगदवा से ठूठीबारी की तरफ आ रही थी और दूसरी मोटरसाइकिल ठूठीबारी से बरगदवा की तरफ जा रही थी। दोनों बाइकें अनियंत्रित होकर एक-दूसरे से टकरा गईं जिससे सवार नीचे गिरकर घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर दोनों बाइकों को कब्जे में लिया और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

घायलों की पहचान

हादसे में घायल हुए तीनों व्यक्तियों की पहचान नेपाल के निवासियों के रूप में हुई है। जमशेद मोहम्मद पुत्र बैमुल्लाह (ग्राम लोहरौली, नेपाल),सरिता पत्नी पन्नालाल (ग्राम धनगढ़वा, नेपाल),पन्नालाल पुत्र जवाहर ठाकुर (ग्राम धनगढ़वा, नेपाल)पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

Voice Of News 24