हाई कोर्ट के आदेश पर यूपी के डिप्टी सीएम मौर्य बोले- मुग़लों के आक्रमण का सच सामने आएगा

 https://www.youtube.com/watch?v=mXUOSU-HZl4

Voice of news 24

03 Aug 2023 14:38Pm

वाराणसी की अदालत ने मस्जिद का सर्वे किए जाने का 21 जुलाई को आदेश दिया था.

इस फ़ैसले के ख़िलाफ़ मुस्लिम पक्ष ने इलाहाबाद हाई कोर्ट का रुख किया था. ज्ञानवापी मस्जिद कमेटी की ओर से दायर याचिका को कोर्ट ने ख़ारिज किया है.

अदालत के इस आदेश के बाद उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हम इस फ़ैसले का स्वागत करते हैं.

केशव प्रसाद मौर्य बोले, ”हमें पूरी उम्मीद है कि एएसआई के सर्वे के बाद सच्चाई सामने आएगी. ज्ञानवापी का जो विवाद है, राम जन्मभूमि विवाद की तरह ही इसका भी निपटारा होगा. शिव भक्तों की जो मनोकामना है, वो पूर्ण होगी.”

मौर्य ने कहा,”मुझे विश्वास है कि सर्वे के माध्यम से जो मुगल आक्रमणकारियों ने मंदिर का विध्वंस किया था और उसको छिपाया गया था… सच बाहर आएगा.”