गंगा में पदक बहाये बिना लौटे पहलवान

Voice of news 24

31 May 2023 08:21AM

नयी दिल्ली

नाटकीयता भरे दिन में साक्षी मलिक, विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया सहित देश के शीर्ष पहलवान मंगलवार को गंगा नदी में अपने ओलंपिक और विश्व पदक विसर्जित करने सैकड़ों समर्थकों के साथ यहां पहुंचे लेकिन खाप और किसान नेताओं के मनाने पर ऐसा नहीं किया हालांकि अपनी मांगे मानने के लिये पांच दिन का समय दिया है।

प्रदर्शन कर रहे पहलवान जैसे अपने विश्व और ओलंपिक पदक गंगा नदी में बहाने को तैयार हुए वैसे ही ‘हर की पौड़ी’ पर काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी।

इसी बीच, भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत भी हरिद्वार पहुंचे और उन्होंने पहलवानों को समझाकर वापस लौटाया। उन्होंने पांच दिन का समय मांगते हुए कहा कि सरकार एक आदमी को बचाने में लगी है। पहलवानों के मुद्दे को लेकर जल्द ही सभी खापों की बैठक की जाएगी। उन्होंने पहलवानों से 5 दिन का समय मांगा है।

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.