अनूपशहर: भाजपा टिकट के दावेदार अनिल कुमार गुप्ता ने पेश किया विकास का रोडमैप, बोले- शिक्षा और स्वास्थ्य होंगी सर्वोच्च प्राथमिकताएं

अनूपशहर

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र संख्या-67 अनूपशहर में आगामी चुनावी सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे वरिष्ठ नेता अनिल कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं और विजन का खाका मीडिया के सामने रखा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के विधानसभा क्षेत्र संख्या-67 अनूपशहर में आगामी चुनावी सरगर्मियों के बीच भारतीय जनता पार्टी से टिकट की दावेदारी कर रहे वरिष्ठ नेता अनिल कुमार गुप्ता ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताओं और विजन का खाका मीडिया के सामने रखा। अपने आवास पर आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि शीर्ष नेतृत्व उन पर भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाता है और क्षेत्र की जनता का आशीर्वाद मिलता है, तो वे अनूपशहर को विकास के नए आयाम तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि किसी भी समाज और क्षेत्र के वास्तविक विकास की धुरी वहां की शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था पर टिकी होती है। आज भी अनूपशहर के कई ग्रामीण इलाकों के परिवारों को उच्च शिक्षा और गंभीर बीमारियों के बेहतर इलाज के लिए महानगरों की ओर रुख करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि इस बुनियादी समस्या को दूर करना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।

शिक्षा में सुधार: सरकारी स्कूलों में आधुनिक संसाधन जुटाना, पठन-पाठन की गुणवत्ता सुधारना और ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना।

स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार: क्षेत्र के प्राथमिक व सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में पर्याप्त चिकित्सकों की तैनाती, जरूरी दवाओं की उपलब्धता, पैथोलॉजी जांच सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण और चौबीसों घंटे आपातकालीन सेवाएं सुनिश्चित कराना, ताकि निर्धन, किसान और मजदूर वर्ग को स्थानीय स्तर पर ही सुलभ इलाज मिल सके।

अनिल कुमार गुप्ता ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र के गांवों और कस्बों में सड़क, पक्की नालियां, निर्बाध बिजली आपूर्ति, शुद्ध पेयजल और स्वच्छता जैसी बुनियादी सुविधाओं को धरातल पर मजबूत किया जाएगा। इसके अतिरिक्त युवाओं को अवसर: युवाओं के पलायन को रोकने के लिए स्थानीय स्तर पर रोजगार और स्वरोजगार के साधन विकसित किए जाएंगे।

किसान व व्यापारी हित: किसानों की समस्याओं के त्वरित समाधान, स्थानीय व्यापारियों को भयमुक्त व सुगम कारोबारी माहौल और महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि राजनीति उनके लिए मात्र सत्ता या पद प्राप्ति का साधन नहीं, बल्कि जनता के दुख-दर्द बांटने और क्षेत्र की समस्याओं के स्थायी समाधान का जरिया है। पार्टी संगठन की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाते हुए वे निरंतर जनता के बीच रहकर उनकी आवाज उठाएंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में कई गणमान्य नागरिक रहे उपस्थित

प्रेस वार्ता के दौरान क्षेत्र के प्रमुख नागरिकों और समर्थकों ने भी शिरकत की। इस मौके पर मुख्य रूप से अशोक कुमार गोयल, ब्रजेश कुमार नागल, ऋषि अग्रवाल, शंकर अग्रवाल, जावेद गोल्डन, सतपाल सिंह चौहान एवं ब्रजेश कुमार सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने क्षेत्र के विकास और जनहित के मुद्दों पर अपने विचार साझा किए।

प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चुनावी समीकरणों और टिकट के संभावित दावेदारों को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Voice Of News 24

 

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.

The specified slider does not exist.