बुलंदशहर

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के कैंप कार्यालय पर शुक्रवार को एक विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को सरकार द्वारा लाई गई ‘व्यापार कर ब्याज माफी योजना’ की विस्तृत जानकारी देना था, ताकि अधिक से अधिक व्यापारी इस योजना का लाभ उठा सकें।
गोष्ठी में राज्यकर विभाग के डिप्टी कमिश्नर बबलेश तिवारी, उपायुक्त प्रताप सिंह यादव, असिस्टेंट कमिश्नर अपूर्वा पटेल और असिस्टेंट कमिश्नर राहुल ने व्यापारियों को संबोधित किया। अधिकारियों ने बताया कि जीएसटी लागू होने से पहले यानी वर्ष 2017 से पहले के पुराने कर बकायेदारों को इस योजना के तहत ब्याज और शास्ति (पेनल्टी) में 100 प्रतिशत तक की भारी छूट दी जाएगी। विभाग के अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की कि वे इस सुनहरा अवसर का लाभ उठाते हुए अपने पुराने विवादों और बकाये का समय रहते निस्तारण करा लें। कार्यक्रम में स्थानीय व्यापारियों ने भी बड़ी संख्या में भाग लिया और योजना से जुड़े सवाल पूछकर अपनी शंकाओं का समाधान किया।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












