बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के सफाई कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार शाम 4 बजे शहर के राजे बाबू पार्क में हजारों सफाई कर्मचारियों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के सफाई कर्मचारी यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार शाम 4 बजे शहर के राजे बाबू पार्क में हजारों सफाई कर्मचारियों ने एकत्रित होकर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। सभा की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष जितेंद्र मोहन ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन प्रशांत कुमार वाल्मीक द्वारा किया गया।
प्रदर्शन के बाद कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रशासनिक अधिकारियों को अपना 22 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। यूनियन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द ही सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया और समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और अधिक उग्र व तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान भारी संख्या में सफाई कर्मचारियों की मौजूदगी से कलेक्ट्रेट परिसर में काफी गहमागहमी बनी रही।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












