बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद अंतर्गत खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सनसनीखेज मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद अंतर्गत खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सनसनीखेज मामला सामने आया है। रामलीला मैदान में चल रहे ‘जलपरी शो’ के दौरान चार-पांच महिला बाउंसरों ने मिलकर एक युवती के साथ बेरहमी से मारपीट कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही हड़कंप मच गया है।
बाल पकड़कर लात-घूंसों से पीटा
वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि महिला बाउंसर युवती के बाल पकड़कर उसे जमीन पर गिराते हुए लात-घूंसों से जमकर पीट रही हैं। युवती चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन बाउंसरों ने उसकी एक न सुनी। अचानक हुई इस हिंसक घटना से मौके पर मौजूद दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई।
अस्पताल में भर्ती, जांच में जुटी पुलिस
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवती को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी जटिया अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
फिलहाल मारपीट की स्पष्ट वजह सामने नहीं आ सकी है। खुर्जा नगर कोतवाली पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और पीड़िता के बयान के आधार पर मामले की जांच की जा रही है, दोषियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।
निष्पक्ष चुनाव होने पर सपा की होगी जीत: अब्बास अंसारी, पुलिस मुठभेड़ों की जांच की मांग
https://t.co/ii21brdXjG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












