महराजगंज

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज ब्लॉक में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शुक्रवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बृजमनगंज के बूथ संख्या 66 पर सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जहां मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के बृजमनगंज ब्लॉक में शिक्षक-स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए मतदान शुक्रवार को पूरी तरह शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया। बृजमनगंज के बूथ संख्या 66 पर सुबह 8 बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हुई, जहां मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस बूथ पर कुल 302 पंजीकृत मतदाता थे। सुबह 10 बजे तक 55 वोट पड़ चुके थे, जबकि देर शाम 4 बजे तक कुल 244 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर मत पेटी में वोट डाले। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा के ध्रुव कुमार त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी के संजय त्रिपाठी के बीच है।
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने खुद मतदान स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी, पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह और नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। नगर अध्यक्ष ने दावा किया कि शिक्षकों के भारी समर्थन से भाजपा प्रत्याशी भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। सभी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला अब 27 अक्टूबर को होने वाली मतगणना के बाद होगा।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













