महराजगंज

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक स्नातक निर्वाचन चुनाव के तहत जनपद के बृजमनगंज ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 66 पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक स्नातक निर्वाचन चुनाव के तहत जनपद के बृजमनगंज ब्लॉक स्थित बूथ संख्या 66 पर मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो गई। इस बूथ पर कुल 302 मतदाताओं में से 244 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
सुबह से दिखा मतदाताओं में उत्साह
मतदान केंद्र पर सुबह 8 बजे से ही मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई थी। शुरुआत से ही शिक्षक मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह 10 बजे तक 55 मत पड़ चुके थे, वहीं दोपहर बाद मतदान की गति में और तेजी आई। शाम 4 बजे मतदान समाप्त होने तक कुल 244 वोट मतपेटी में बंद हो गए।
सपा और भाजपा में सीधा मुकाबला
इस निर्वाचन क्षेत्र में मुख्य मुकाबला भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी और समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी संजय त्रिपाठी के बीच माना जा रहा है। मतदान के दौरान भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी स्वयं बूथ पर पहुंचे। उनके साथ पूर्व विधायक बजरंग बहादुर सिंह तथा भाजपा नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल सहित कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान नगर अध्यक्ष राकेश जायसवाल ने दावा किया कि शिक्षकों का भारी समर्थन भाजपा को मिल रहा है और ध्रुव कुमार त्रिपाठी रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे।
एसपी ने खुद संभाली सुरक्षा व्यवस्था की कमान
शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी ने स्वयं बृजमनगंज बूथ पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कड़े सुरक्षा पहरे के बीच दिनभर शांति व्यवस्था बनी रही। मतदान संपन्न होने के बाद मतपेटियों को सील कर दिया गया है। प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला 27 अक्टूबर को मतगणना के बाद स्पष्ट होगा।
निष्पक्ष चुनाव होने पर सपा की होगी जीत: अब्बास अंसारी, पुलिस मुठभेड़ों की जांच की मांग
https://t.co/ii21brdXjG
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













