परतावल में 85.26% मतदान, मतपेटियों की सुरक्षा के बीच सपा कार्यकर्ताओं ने संभाली कमान

महराजगंज

जनपद महराजगंज के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को परतावल ब्लॉक परिसर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद महराजगंज के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए शुक्रवार को परतावल ब्लॉक परिसर में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान को लेकर शिक्षक मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला। कुल 312 शिक्षक मतदाताओं में से 266 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह परतावल में 85.26 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

मतदान समाप्त होने के बाद पोलिंग पार्टी ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करते हुए मतपेटियों को सील किया। इसके बाद सील मतपेटियों को निर्धारित स्थान पर सुरक्षित जमा कराने की प्रक्रिया शुरू की गई। निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखी गई।

सपा प्रत्याशी के समर्थन में नेताओं ने दिखाई सक्रियता

मतदान के दौरान समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता हरेंद्र कृष्ण त्रिपाठी और संतोष कृष्ण त्रिपाठी भी अपने कार्यकर्ताओं के साथ सक्रिय नजर आए। दोनों नेताओं ने सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी के समर्थन में कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय किया। मतदान समाप्त होने के बाद सपा कार्यकर्ता भी पोलिंग पार्टी के साथ मतपेटियों को निर्धारित जमा केंद्र तक पहुंचाने की प्रक्रिया पर नजर बनाए रहे।

गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया गया। पूरे निर्वाचन क्षेत्र में शिक्षक मतदाताओं ने बैलेट पेपर के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मतपेटियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। मतगणना 27 अक्टूबर को प्रस्तावित है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.