मऊ

मऊ जनपद के सदर के विधायक अब्बास अंसारी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के सदर के विधायक अब्बास अंसारी ने शिक्षक एमएलसी चुनाव, प्रदेश की कानून-व्यवस्था और राजनीतिक घटनाक्रमों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला है। मऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पहुंचे विधायक ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान सरकार पर सीधा भेदभाव करने का आरोप लगाया। अब्बास अंसारी ने दावा करते हुए कहा कि यदि आगामी चुनाव पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी ढंग से कराए जाएं, तो समाजवादी पार्टी (सपा) सभी सीटों पर जीत हासिल करेगी। उन्होंने आगरा सीट के प्रत्याशी डॉ. आकाश अग्रवाल के धर्म परिवर्तन संबंधी बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। साथ ही प्रदेश में हो रही पुलिस मुठभेड़ों की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई। अंसारी ने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार प्रशासनिक तंत्र का इस्तेमाल कर विरोधियों के खिलाफ एकतरफा और भेदभावपूर्ण कार्रवाई कर रही है।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













