जौनपुर में MLC चुनाव के लिए मतदान शुरू: 90 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा, 67 हजार से अधिक मतदाता चुनेंगे प्रतिनिधि

जौनपुर

जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद क्षेत्र चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में वाराणसी खंड स्नातक और शिक्षक विधान परिषद क्षेत्र चुनाव के लिए शुक्रवार को सुबह 8 बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतदान संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

67,172 मतदाता डालेंगे वोट, बने 90 केंद्र

जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन ने बताया कि जिले में कुल 67,172 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसके लिए कुल 90 मतदेय स्थल (पोलिंग बूथ) बनाए गए हैं। इनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 68 बूथ (60,396 मतदाता) और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के लिए 22 बूथ (6,776 मतदाता) निर्धारित किए गए हैं। मतदान सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

270 मतदान अधिकारी मुस्तैद, जोनल-सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात

चुनाव प्रक्रिया को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए 270 मतदान अधिकारियों और पीठासीन अधिकारियों की तैनाती की गई है। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए 22 पीठासीन अधिकारी और 66 मतदान अधिकारियों की आरक्षित टीम भी बनाई गई है। संपूर्ण मतदान प्रक्रिया पर 9 जोनल, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 100 माइक्रो ऑब्जर्वर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम; कलेक्ट्रेट परिसर में न्यायिक कार्य स्थगित

निर्वाचन की गंभीरता को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर स्थित सभी न्यायालयों को वादकारियों के लिए बंद रखा गया है। कलेक्ट्रेट में वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। संवेदनशील और अति-संवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त पुलिस बल और होमगार्ड की तैनाती की गई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्वतंत्र एवं भयमुक्त माहौल में मतदान कराने के लिए कड़े सुरक्षा व्यवस्था के तहत सीसीटीवी और वीडियो निगरानी भी रखी जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.