नौतनवां: आग लगने से परिवार का भारी नुकसान, भैंस का पड़िया झुलसा, तबेला और चारा जलकर राख

महराजगंज

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सेमरहवां के टोला बरतानी में आग लगने से एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

महराजगंज जनपद के नौतनवां तहसील अंतर्गत ग्राम सभा सेमरहवां के टोला बरतानी में आग लगने से एक गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 11 बजे अचानक आग लगने से घरभरन पुत्र घिसियावन के भैंस के तबेले में भीषण नुकसान हुआ। आग की चपेट में आने से एक भैंस का पड़िया पूरी तरह झुलस गया, जबकि एक अन्य भैंस भी आग से जल गई। हादसे में भैंस का तबेला पूरी तरह जलकर राख हो गया। वहीं, पशुओं के लिए रखा चारा और घर में रखी नकदी भी जलकर खाक हो गई।

बताया जा रहा है कि घरभरन बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं और भैंस का दूध बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं। इस हादसे ने उनके परिवार के सामने रोजी-रोटी का गंभीर संकट खड़ा कर दिया है।

प्रशासन से मदद की अपील: इस दुखद घटना को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से अनुरोध है कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन कराया जाए तथा पीड़ित परिवार को नियमानुसार आर्थिक सहायता और पशुओं के इलाज की व्यवस्था उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस कठिन समय में परिवार को राहत मिल सके।

मानवीय अपील: गरीब परिवार की मदद के लिए समाज के लोगों और जनप्रतिनिधियों को आगे आना चाहिए, ताकि पीड़ित परिवार दोबारा अपने पैरों पर खड़ा हो सके।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.