महराजगंज

महराजगंज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड जाने वाले मुख्य मार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण रोजाना भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड जाने वाले मुख्य मार्ग पर बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण रोजाना भारी जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। इमरजेंसी रोड पर मोटरसाइकिल, बोलेरो और ई-रिक्शा चालकों द्वारा बेतरतीब वाहन खड़े किए जाने से अस्पताल आने-जाने वाले गंभीर मरीजों और एंबुलेंस को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
होमगार्ड के मना करने पर भी नहीं हटते चालक
इमरजेंसी के मुख्य द्वार और रास्ते पर ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात होमगार्ड्स जब वाहन चालकों को वहां से हटाने का प्रयास करते हैं, तो चालक अक्सर कहासुनी करने लगते हैं और वाहन हटाने से मना कर देते हैं। चालकों की इस मनमानी और अड़ियल रवैये के कारण अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना रहता है।
मरीजों की जान पर बना खतरा
स्थानीय लोगों और मरीजों के परिजनों का कहना है कि अति-संवेदनशील इमरजेंसी मार्ग पर रास्ता अवरुद्ध होने से एंबुलेंस समय पर वार्ड तक नहीं पहुंच पाती, जिससे गंभीर मरीजों के इलाज में अनावश्यक देरी होती है। कई बार तो एंबुलेंस को काफी देर तक हूटर बजाते हुए इंतजार करना पड़ता है।
अस्पताल आने वाले तीमारदारों और नागरिकों ने जिला प्रशासन व पुलिस विभाग से मांग की है कि इमरजेंसी मार्ग को पूरी तरह ‘नो-पार्किंग जोन’ घोषित किया जाए और अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ कड़े चालान व दंडात्मक कार्रवाई की जाए, ताकि मरीजों को समय पर इलाज मिल सके।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












