महराजगंज: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने 12 हजार रुपये मानदेय की उठाई मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन

महराजगंज

महराजगंज जनपद के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मानदेय में वृद्धि और अन्य प्रमुख मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं ने मानदेय में वृद्धि और अन्य प्रमुख मांगों को लेकर अपनी आवाज बुलंद की है। इसको लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को संबोधित एक ज्ञापन जिला प्रशासन के माध्यम से जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल को सौंपा।

12 हजार रुपये मानदेय और प्रोत्साहन राशि जोड़ने की मांग

ज्ञापन के माध्यम से आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मांग की है कि उनका मानदेय बढ़ाकर 12,000 रुपये किया जाए। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व में मिलने वाली प्रोत्साहन राशि को भी मूल मानदेय के साथ जोड़े जाने की पुरजोर मांग की है। प्रदर्शनकारी महिलाओं का कहना है कि वर्तमान मंहगाई के दौर में कम मानदेय के कारण उनके लिए परिवार का भरण-पोषण करना बेहद कठिन हो गया है।

विभाग से जुड़ी अन्य समस्याओं पर भी ध्यान देने की अपील

कार्यकत्रियों ने कहा कि वे शासन की विभिन्न योजनाओं को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं, ऐसे में उनके आर्थिक हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकत्री और सहायिकाएं मौजूद रहीं। उन्होंने शासन से जल्द से जल्द उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.