महराजगंज

महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र की बेटी अंजलि वर्मा ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III मुख्य परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जिले के फरेंदा क्षेत्र की बेटी अंजलि वर्मा ने उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की सम्मिलित कनिष्ठ सहायक, कनिष्ठ लिपिक एवं सहायक स्तर-III मुख्य परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन के बल पर उन्होंने कनिष्ठ सहायक के पद पर सफलता प्राप्त की है, जिससे उनके परिवार और पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास का माहौल है।
निदेशालय, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार में हुआ चयन
चयन प्रक्रिया के बाद अंजलि वर्मा को निदेशालय, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग में कनिष्ठ सहायक के रूप में तैनाती मिली है। उनकी इस उपलब्धि से परिजनों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों में गर्व का अनुभव हो रहा है।
ग्रामीण अंचल से ताल्लुक रखने वाली अंजलि की इस सफलता से क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा मिली है। लोगों का कहना है कि बेटियों की इस तरह की सफलताएं समाज में शिक्षा के प्रति सकारात्मक संदेश देती हैं। स्थानीय गणमान्य लोगों और जनप्रतिनिधियों ने उनके घर पहुंचकर उन्हें उज्ज्वल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026












