घुघली ब्लॉक में शिक्षक निर्वाचन के लिए मतदान शुरू: सुरक्षा के कड़े इंतजाम, अधिकारियों की पैनी नजर

महराजगंज

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए शुक्रवार को घुघली ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

 

उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव-2026 के लिए शुक्रवार को घुघली ब्लॉक परिसर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मतदान को पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है।

सुरक्षा के कड़े पहरे में मतदान

मतदान केंद्र पर सुरक्षा के बेहद कड़े इंतजाम किए गए हैं। ब्लॉक परिसर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल और पीएसी के जवान तैनात हैं। चुनाव को शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए मतदान स्थल के भीतर और बाहर हर गतिविधि पर प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी नजर बनी हुई है, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा या व्यवधान से बचा जा सके।

सुबह से ही शिक्षकों और मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी लगातार क्षेत्र का दौरा कर मतदान की स्थिति का जायजा ले रहे हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.