अनूपशहर बुलंदशहर: सूने मकान को चोरों ने बनाया निशाना, अलमारी और बेड से लाखों के जेवरात पार; पुलिस जांच में जुटी

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वच्ची खेड़ा में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव वच्ची खेड़ा में चोरों ने एक सूने मकान को अपना निशाना बनाते हुए बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। चोर घर की अलमारी और डबल बेड के बॉक्स में रखे कीमती जेवरात चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोगों में दहशत का माहौल है।

तीन महीने से नोएडा में रह रहा था परिवार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़ित परिवार पिछले तीन महीने से नोएडा में रहकर काम कर रहा है, जिसके चलते मकान पर ताला बंद था। मकान बंद होने का पूरा फायदा उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दिया। हैरानी की बात यह है कि घर का मुख्य ताला और जीने का दरवाजा बंद होने के बावजूद शातिर चोर अंदर घुसने में कामयाब रहे और घर में रखे कीमती सामान को समेटकर फरार हो गए।

पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तलाश जारी

घटना की भनक लगने पर परिजनों को चोरी की सूचना दी गई, जिसके बाद उन्होंने तुरंत मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अनूपशहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।

पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी और थाना प्रभारी का कहना है कि चोरों का सुराग लगाने और चोरी गए जेवरात की बरामदगी के लिए पुलिस टीम जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.