महराजगंज

महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे के वार्ड नंबर 8 स्थित उपाध्याय नगर में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। मोहल्ले में सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कोल्हुई कस्बे के वार्ड नंबर 8 स्थित उपाध्याय नगर में जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। मोहल्ले में सड़क पर लंबे समय से गंदा पानी बह रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
नारकीय जीवन जीने को मजबूर निवासी
सड़क पर हर समय गंदा पानी और कीचड़ जमा रहने से पूरे इलाके में तेज दुर्गंध फैल रही है। राहगीरों और स्कूली बच्चों को इसी गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है, जिससे दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि गंदे पानी के ठहराव के कारण मच्छरों का प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है, जिससे संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका से लोग भयभीत हैं।
शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार बेखबर
मोहल्ले के लोगों का आरोप है कि इस विकराल समस्या को लेकर कई बार संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों और नगर निकाय प्रतिनिधियों से गुहार लगाई जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। शासन-प्रशासन की इस बेरुखी से ग्रामीणों और स्थानीय निवासियों में गहरा आक्रोश व्याप्त है। नागरिकों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही नाली की सफाई और जल निकासी का स्थायी समाधान नहीं कराया गया, तो वे उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













