महराजगंज

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था और पुलिस बल की कार्यकुशलता को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने शुक्रवार को पुलिस परेड का विस्तृत निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद में कानून-व्यवस्था और पुलिस बल की कार्यकुशलता को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने शुक्रवार को पुलिस परेड का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिसकर्मियों की शारीरिक दक्षता, अनुशासन और उनके टर्नआउट (वेशभूषा) का बारीकी से जायजा लिया।
विभिन्न शाखाओं और व्यवस्थाओं की जांच
निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी ने थाना परिसर की विभिन्न शाखाओं, शस्त्रगार , बैरक और मेस की सफाई व्यवस्था का भी अवलोकन किया। उन्होंने मातहतों को निर्देशित करते हुए कहा कि पुलिसकर्मियों का शारीरिक रूप से फिट रहना और ड्यूटी के दौरान अनुशासन व स्वच्छता बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, जिससे जनता के बीच पुलिस की एक सकारात्मक और पेशेवर छवि बने।
समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश
सीओ निचलौल ने अधिकारियों व कर्मचारियों को आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों के साथ संवेदनशीलता और सहयोगात्मक व्यवहार अपनाया जाए, ताकि उन्हें न्याय पाने में किसी भी तरह की कठिनाई का सामना न करना पड़े। Inspection के दौरान पुलिस के अन्य अधिकारी व जवान मौजूद रहे।
गया में दरोगा के बेटों पर गोली चलाने वाले दो आरोपी ‘हाफ एनकाउंटर’ में घायल, पुलिस पर की थी फायरिंग
https://t.co/NPWr5whzEA
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 23, 2026













