मिठौरा में शिक्षक MLC चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न: कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक चौकसी के बीच हुई वोटिंग

महराजगंज

महराजगंज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के तहत मिठौरा ब्लॉक परिसर में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।


महराजगंज उत्तर प्रदेश विधान परिषद के गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक चुनाव के तहत मिठौरा ब्लॉक परिसर में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष माहौल में संपन्न हो गई।

कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक पहरा

मतदान को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। मिठौरा ब्लॉक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही प्रशासनिक अधिकारियों की पैनी नजर हर गतिविधि पर बनी रही, ताकि मतदान प्रक्रिया में किसी भी तरह की बाधा उत्पन्न न हो सके।

सुबह से ही शिक्षकों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने को लेकर उत्साह देखा गया। निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों द्वारा लगातार मतदान केंद्रों का जायजा लिया जाता रहा, जिससे पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से पूरी हो गई।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.